मोदी जी का नेतृत्व स्वर्णिम काल में गिना जाएगा - मुख्यमंत्री डॉ. यादव


मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि आज विशेष सत्र में पक्ष-विपक्ष दोनों ने अपनी बात रखी है आज रात्रि 11 बजे तक हम बात कर रहे हैं यह अच्छा लगा। यही लोकतंत्र की खूबसूरती है, जो पक्ष और प्रतिपक्ष से है। 


उन्होंने कहा कि अच्छे काम करने का परिणाण भी अच्छा ही होता है। आज प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन में प्रदेश और देश आगे बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हमने राजा विक्रमादित्य और राजा भोज का स्वर्णिम काल सुना था लेकिन इतिहास गवाही देगा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का कार्यकाल भी स्वर्णिम काल में गिना जाएगा। हम और आप इसके साक्षी बन रहे हैं।

Comments