2047 विजन डॉक्यूमेंट कोई कागज का टुकड़ा नहीं, हमारा संकल्प है: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव


भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विधानसभा में 2047 के विजन डॉक्यूमेंट्स पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि 2047 का विजन डॉक्यूमेंट कोई कागज का टुकड़ा नहीं है। यह हमारा व्यक्तिगत संकल्प है। 

डॉ. यादव ने कहा कि साल 2047 तक सभी वर्गों का इस प्रकार का माहौल बनेगा कि हमारे युवा और महिला नेतृत्व नौकरी देने वाले बनें, नौकरी लेने वाले न बनें। हम इस प्रकार के संकल्प से आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश के 2047 के विजन डॉक्युमेंट्स के जरिये राज्य को आर्थिक रूप से सशक्त करने, सांस्कृतिक रूप से समृद्ध करने और नागरिक जीवन की गुणवत्ता को उच्चतम स्तर तक ले जाने के लिए हम संकल्पबद्ध हैं।

Comments