आंधी-अंधड़ से विद्युत प्रदाय में व्यापक बाधा, ठीक करने युद्ध स्तर पर काम कर रही बिजली विभाग की टीमें

भोपाल 4 जून 2026। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में 4 जून की शाम आए आंधी और अंधड़ से विद्युत प्रदाय में व्यापक हानि और बाधा पहुंची है। जानकारी के मुताबिक, करीब लगभग 300 फीडर भोपाल शहर में पूर्ण या आंशिक रूप से प्रभावित हुए हैं। कई जगहों पर विद्युत संरचना को गंभीर क्षति पहुंची है। मध्य क्षेत्र विद्युत कंपनी की टीमें मैदान में कार्यरत हैं और सभी जगह पर यथाशीघ्र विद्युत को ठीक करने की कार्यवाही युद्ध स्तर पर की जा रही है।

Comments